फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, समारोह से लौट रहे थे घर

Wed, 06 Mar 2024 12:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट में कलसिया-छुटमलपुर रोड पर शादी समारोह से वापस लौट रहे दंपती की बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि हादसा मंगलवार की देर रात हुआ। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी जल सिंह (40) पुत्र सुखबीर अपनी पत्नी राजू (30) के साथ कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव कलसिया में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आया था। वापस लौटते समय गांव बुबका के पास उनकी बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को उसका चालक मौके से लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बेहट ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जल सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: जयंत ने अनिल के सहारे चला ये बड़ा दांव, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें