फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पति पर मारपीट और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Oct 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। गांव खैरसाल निवासी मुस्लिम युवक पर अपनी हिंदू पत्नी के साथ मारपीट करने और जबरन धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह मेरठ के भूनी क्षेत्र निवासी है। गंगोह के गांव खैरसाल निवासी जुनैद की बातों में आकर उसने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी और वह उसके साथ यही रह रही थी। युवती का आरोप है कि विवाह के बाद पति और उसका भाई इस्तखार उसके साथ मारपीट करने लगा। उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। उसने अपनी मां को बताया तो दो दिन पहले युवती की मां अपनी बेटी से मिलने उसके घर पहुंची।
आरोप है कि उसे भी बंधक बनाकर मारपीट की गई। हालांकि, पुलिस ने मां को बंधक बनाए जाने से इन्कार किया है। इस मामले की जानकारी होने पर स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर मामला उठाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और मां-बेटी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

सीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति जुनैद और इस्तखार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें