फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ से आहत पति ने की आत्महत्या

Wed, 09 Apr 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ से आहत 50 वर्षीय पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के साथ दो दिन पहले पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को महिला ने थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि वह अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों का कहना है कि पत्नी के साथ छेड़छाड़ की घटना से उसका पति काफी आहत था। परिवार के लोग भी उसे काफी समझा रहे थे, लेकिन इसी वजह से मंगलवार सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सहारनपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह देहरादून में मजदूरी करता था। सोमवार रात ही घर पर आया था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।
उधर, थाना पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें