फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, 10 गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सरसावा के गांव कुंडी में हुए मामले को लेकर सरसावा थाने पर जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
सरसावा। गांव कुंडी में अनुसूचित तथा राजपूत बिरादरी के दो परिवारों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट तथा पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। रात में दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया। वहीं, सुबह होते ही विधायक मुकेश चौधरी ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया। हालांकि पुलिस ने मुकदमे के आधार पर दोनों पक्षों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम कुंडी में एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर राजपूत बिरादरी के अशोक तथा अनुसूचित बिरादरी के नरेंद्र के पुत्र के बीच कहासुनी हो गई थी। उस वक्त लोगों ने फैसला करा दिया था, लेकिन सोमवार रात एक बार फिर अशोक तथा नरेंद्र की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़कर आमने-सामने की लड़ाई में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। तहरीर में दोनों पक्षों ने फायरिंग करने का आरोप भी लगाया। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग मामूली रूप से घायल भी हुए।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। विधायक मुकेश चौधरी की पहल पर जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में दोनों के बीच फैसला हो गया। मंगलवार सुबह लोग फैसले की कॉपी लेकर थाने पहुंचे। तब तक पुलिस 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी। उधर, पुलिस ने बताया कि फैसला आने से पहले कानूनी कार्रवाई की जा चुकी थी। मामले की जांच सीओ नकुड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें