फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी को लेकर शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
सहारनपुर के धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावक संघर्ष समिति - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉकडाउन अवधि की फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर अब अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने भूख हड़ताल और पदाधिकारियों ने क्रमिक आमरण अनशन शुरू किया।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे से अध्यक्ष संजय वालिया ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और पदाधिकारियों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। संजय वालिया ने कहा कि जब तक लॉकडाउन की अवधि की छात्रों की फीस माफ नहीं होती, वह भूखहड़ताल पर बैठे रहेंगे। इससे पूर्व अभिभावक संघर्ष समिति ने 38 दिन धरना दिया था। चार दिन पूर्व ही अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने अपना वायदा पूरा नहीं किया। इसलिए अब भूखहड़ताल शुरू की गई है। इस दौरान राजू सुखीजा, हाजी मोहम्मद अहमद, रजत राठी विनय चौधरी, रवि यादव, इरशाद, सुरेंद्र सैनी, नवीन सैनी, चौधरी पप्पू, चौधरी कुलदीप सिंह, विनय चौधरी, गौरव शर्मा, बलदेव सिंह मोनू कश्यप, बबलू कश्यप, बबलू जैदी, शाहनवाज, सोनू राणा बीएस दीक्षित, विजेंद्र सिंह, करण सिंह, राजू गुलशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें