फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राफ्ट के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

विज्ञापन
मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज में आयोजित सेमिनार में जानकारी देती प्रशिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुन्नालाल कॉलेज के बाजोरिया सभागार में कार्यालय विकास आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के क्राफ्ट जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कपड़े से बने कई आइटम प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील कुमार शर्मा तथा प्राचार्य प्रोफेसर पंकज छाबड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डिजाइनर रिंकी गौतम और रूपाली त्यागी द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में विकसित क्राफ्ट कला के बारे में विस्तर से बताया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने वुडन डिजाइनिंग सीखी व प्रयोग भी किए। सुनील कुमार ने क्राफ्ट की विभिन्न विधाओं में निपुण होकर स्वरोजगार की जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि कई लोग स्वरोजगार कर अच्छा पैसा कमा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन स्किल डेवलेपमेंट पाठ्यक्रम की कॉअर्डिनेटर डॉ. विनीता दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत महाविद्यालय में हैंडीक्राफ्ट कोर्स का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अर्चना, योगेश पाठक, अजमल खान और अनेक शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें