फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा एचटी लाइन का करंट, दो पशुओं की मौत

विज्ञापन
बहादरनगर में हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण एवं पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। अचानक एचटी लाइन का करंट घरों में दौड़ने से अफरा तफरी मच गई। करंट से दो पशुओं की मौत हो गई जबकि एक गाय झुलस गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम बारिश होने के चलते गंगोह क्षेत्र के गांव बहादरनगर में एक पक्षी अचानक एचटी लाइन के ट्रांसफार्मर के जोड़े पर बैठ गया जिससे इंसुलेटर में फाल्ट होने की वजह से एचटी लाइन का करंट घरों में दौड़ गया। गीली हुई जमीन में करंट आने से तहसीन की भैंस, शराफत की गाय की मौत हो गई। जबकि जमील की गाय करंट से गंभीर रूप से झुलस गई। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गाय और भैंस को अचानक मरा देख परिवार जनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी अब्बास अली ने अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद जेई मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आबादी के बीचोबीच आ रही एचटी लाइन को हटवाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। उधर उपखंड अधिकारी सतीश रावत ने बताया कि उन्होंने जेई को मौके पर भेजा था। जो भी रिपोर्ट वे देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सुलतानपुर के खादर क्षेत्र में बहता मसखरा नदी का पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें