फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसा है मरीज.. पूछ रहे तीमारदार... नहीं मिलता जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम जानने के लिए तीमारदारों की हालत खराब हो रही है। कोविड वार्ड के बाहर तैनात गार्ड से बार बार पूछते हैं कि उनका मरीज कैसा है। कई तीमारदारों की तो यहां तक पीड़ा है कि मरीज किस वार्ड के किस बेड पर भर्ती है, यह तक नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के बाहर ऐसे कई लोग परेशान मिले। इनमें सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी सास कमला देवी निवासी देवबंद यहां भर्ती हैं। सुबह से वह कई बार पूछ चुके हैं कि मरीज की हालत कैसी है तो कहते हैं कि अभी पता करके बताते हैं। तीन बार मरीज के नाम की पर्ची बनाकर दी, जिसमें दो बार यही कह दिया कि मरीज किस वार्ड में है, पता नहीं चल पा रहा है।
इसी तरह कई लोग ऐसे भी मिले जो कह रहे थे कि मरीज के लिए खाना लेकर पहुंचे, जो कई बार कहने के बाद मरीज तक पहुंचाया गया। इस वजह से तीमारदार भटकते रहते हैं। उनका कहना है मेडिकल कॉलेज की तरफ से कंट्रोल रूम भी बनाया है, लेकिन वहां से भी सटीक जवाब नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

---- नाश्ता और खाना भिजवाने का समय निर्धारित
मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों को तीमारदारों की तरफ से नाश्ता, खाना और दवाई भिजवाने का समय भी निर्धारित किया गया है। नाश्ता सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक, दोपहर का खाना दोपहर साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक, रात का खाना शाम सात बजे से साढ़े आठ बजे तक दिया जा सकता है। दवाएं 24 घंटे दिए जाने की व्यवस्था है। इसकी सूचना बोर्ड पर भी चस्पा की गई है।
आरआरएफ की गई तैनात
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड के सामने आरआरएफ भी तैनात कर दी गई है। एक ट्रक में आरआरएफ के जवान मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार का हंगामा ना होने पाए और अव्यवस्था ना फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें