सहारनपुर। कोरोना महामारी के चलते बाहर से आने वाले प्रवासियों के लिए राधा स्वामी सत्संग भवन में 100 बिस्तर तैयार किए गए हैं। इसमें एक हजार बिस्तर बनाए जाने हैं। बाहर से आने वालों को जांच के उपरांत यही क्वारंटीन किया जाएगा। डॉक्टरों की टीम दिन में दो बार उनकी जांच करेगी।
कोरोना वायरस की पहली लहर के समय अंबाला रोड के पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन की बढ़िया भूमिका को देखते हुए इस बार वहां एक हजार व्यक्तियों की क्षमता वाला क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। राधा स्वामी सत्संग भवन में सोमवार को 100 बिस्तर तैयार कर दिए गए हैं। इन बिस्तर की संख्या को बढाकर कम से कम एक हजार कर दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि इन स्थानों पर बाहर से आने वाले प्रवासियों को रखा जाएगा।