पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से 4.33 लाख रुपये के नोट निकालने के मामले में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपी पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 20,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से 4.33 लाख रुपये के नोट निकालने के मामले में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपी पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 20,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में बरामदगी से संबंधित धारा की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे ने 29 अगस्त को कोतवाली सदर बाजार में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि सिविल लाइन स्थित पीएनबी करेंसी चेस्ट परिसर में बंडलों से 4,33,900 रुपये के नोट निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पार्ट टाइम हाउस कीपर विशाल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
शनिवार को पुलिस टीम ने छोटी रेलवे लाइन खंडहर क्वार्टर के सामने रेलवे राशन डिपो के पास घेराबंदी की। यहां से पुलिस ने विशाल कुमार निवासी बालेली थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 20,200 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
जयपुर करेंसी चेस्ट में भेजे थे 111 करोड़ रुपये
पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से जयपुर आरबीआई करेंसी चेस्ट को 111 करोड़ रुपये भेजे गए थे। इन बंडलों में सड़े, गले और जीर्ण नोट थे। बंडलों से हाउस कीपर विशाल कुमार नोटों को निकालते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था। इस मामले के बाद ही पीएनबी की करेंसी चेस्ट की जांच हुई थी। इसके बाद ही करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट का मामला सामने आया था।