फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन में स्पार्किंग से मकान में लगी आग

विज्ञापन
जनक नगर स्थित होम गार्ड वाली गली में दुकान में आग लगने के बाद जला सामान को बिलखता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जनक नगर तकिया क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे बिजली लाइन में स्पार्किंग के बाद एक मकान में अचानक आग लग गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। दमकल टीम के पहुंचने तक घर में परचून और फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया। परिवार के लोग लाखों का नुकसान बता रहे हैं।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनक नगर तकिया निवासी प्रीति सिक्का पत्नी विजय सिक्का और अन्य लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक मकान से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग फैलने लगी। किसी तरह लोग बाहर निकले। इसी मकान में परचून की दुकान के सामान के साथ ही लकड़ी, फर्नीचर, कपड़े सहित अन्य सामान में आग लग गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस घटना की पुलिस और दमकल टीमों को सूचना दी गई। मगर जब तक दमकल पहुंचती तब तक घर का लगभग सारा सामान जल चुका था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजबीर सिंह ने बताया कि यह घटना संकरे क्षेत्र में हुई। सूचना मिलने पर कुछ दिक्कतों के बावजूद टीम गई थी। मगर तब तक आग फैल चुकी थी। दमकल टीम का कहना है कि घर के पास ही सटे बिजली के खंभे से स्पार्किंग के बाद यह हादसा हुआ है। संभावना है कि बारिश में ट्रिपिंग के कारण स्पार्किंग हुई हो। हो सकता है कि स्पार्किंग के समय कोई ज्वलनशील पदार्थ भी संपर्क में आ गया हो। बता दें कि बुुधवार रात तक बारिश के कारण विद्युत लाइन में कई जगह ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
आग में सामान जलता देखकर बिलखने लगीं महिलाएं
- हादसे के साथ मकान में सामान जलता देखकर प्रीति बिलखने लगी। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि किसी तरह परचून की दुकान चलाकर परिवार गुजारा कर रहा था, अब परिवार की मुश्किल और बढ़ गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।

जनक नगर स्थित होम गार्ड वाली गली में दुकान में आग लगने के बाद जला सामान जमा भीड- फोटो : SAHARANPUR

जनक नगर स्थित होम गार्ड वाली गली में दुकान में आग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें