फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से बाइकों सहित सामान जला

विज्ञापन
कपिल विहार में घर में आग लगने से जले वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के कपिल विहार निवासी विद्युत निगम कर्मचारी के मकान में आग लगने से दो बाइकों सहित अन्य सामान जल गया। गनीमत रही कि आग घर के अंदर तक नहीं पहुंची, नहीं तो परिवार के सदस्य भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन

कपिल विहार निवासी विजय कुमार के मुताबिक रविवार देर रात वह और परिवार के अन्य सदस्य अंदर कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान के बाहरी हिस्से में आग लगने और धुआं उठने का आभास हुआ। आंख खुलने पर वे बाहर आए और शोर मचाया। मोहल्ले के कुछ लोग भी पहुंच गए। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक आग से दो बाइकें चुकी थीं। इसके अलावा फर्नीचर, कपड़ा और अन्य सामान भी जल गया। इससे उसे काफी नुकसान पहुंचा है।
अग्निशमन अधिकारी रतन लाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर गई थी, लेकिन तब तक आग को बुझा लिया गया था। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। उधर, जिला अस्पताल में भी एक कक्ष में स्टैबलाइजर में आग लग गई थी। आग मामूली थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। स्टैबलाइजर की वायर में स्पार्किंग की वजह से शायद यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें