फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट से मुक्त होने वाले क्षेत्रों में भी हलचल शुरू

विज्ञापन
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड बाजारो में खरीदारी को निकली भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद शहर के थाना मंडी और कुतुबशेर क्षेत्र की कालोनियां दो सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद हॉटस्पॉट श्रेणी से मुक्त हो गईं। मंडी क्षेत्र में कुछ जगहों पर दुकानें बंद रहीं तो कुछ दुकानें खुली रहीं। पुलिस टीमों लगातार कोरोना संक्रमण से बचाव, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने को लेकर चेतावनी देती रही।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में हॉट स्पॉट से मुक्त हुए लोहानी सराय और तिब्बती बाजार में रौनक कुछ ज्यादा नजर आई। कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, थोक दवा मार्केट सहित अन्य बाजारों में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद न तो भीड़ ही कम हुई और न ही सोशल डिस्टेंस, मास्क सहित अन्य सावधानियों का ध्यान रखा गया। इसके चलते पुलिस की टीमों ने कई चालान भी काटे। इनमें दोपहिया वाहन चालक काफी संख्या में शामिल रहे।
कोर्ट रोड और दिल्ली रोड पर किताबें और स्टेशनरी, इलेक्ट्रानिक आइटम्स, इलेक्ट्रिक आइटम्स, फल सब्जी, परचून, डेयरी प्रोडक्ट, मोबाइल फोन, एसेसरीज सहित अन्य सामान खरीदने वालों की संख्या काफी नजर आई। बाजार में पहुंचे लोगों को मैनेज करने में कुछ दुकानदारों को भी परेशानी हुई।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नया बाजार में खरीदारी को निकली भीड़- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड़ पर किताबे खरीदने के लिये लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें