फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 2013 से थी आस, 13 साल की लड़ाई और लंबा इंतजार, अब 13 अभ्यर्थी बने शिक्षक

Fri, 08 May 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वर्ष 2013 में शुरू हुई बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में 13 साल की कानूनी लड़ाई और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 13 अभ्यर्थियों को शिक्षक के तौर पर विद्यालयों का आवंटन कर दिया गया है। शिक्षक बनने के बाद सभी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 29 हजार से अधिक पदों के लिए शुरू हुई प्रक्रिया प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के कारण रोक दी गई थी। मामले में अभ्यर्थी कोर्ट चले गए थे। उच्च न्यायालय से न्याय मिलने के बाद भी जब सरकार ने प्रक्रिया शुरू नहीं की तो शिक्षकों को उच्चतम न्यायालय की शरण लेनी पड़ी थी। उच्चतम न्यायालय ने भी अभ्यर्थियों के हक में फैसला दिया है।
इसके बाद प्रदेश सरकार ने मार्च 2026 में भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के आदेश दिए। इसके अनुपालन में भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 18 मार्च 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई थी। काउंसिलिंग के बाद उन्हें सीधे विद्यालयों का आवंटन नहीं किया गया। उन्हें कार्यालय में संबद्ध रखा गया। अब सभी 13 अभ्यर्थियों को विद्यालयों का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन



आज फिर होगी काउंसिलिंग
सभी 13 अभ्यर्थियों को आठ मई यानी आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बुलाया गया है। उन्हें अपनी सभी शैक्षिक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा। जहां उनके दस्तावेजों का सत्यापन होगा। सभी को दोपहर 12 बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी का नामआवंटित विद्यालय
तरुण शर्मानेहरू किसान विद्यालय नकुड़
विवेकाकिसान जूनियर हाईस्कूल अध्याना नकुड़
हिमानी रानीजगदीश प्रसाद स्मारक जूनियर हाईस्कूल खजूरी अकबरपुर
सौरभ सैनी-उनाली जनता जूनियर हाईस्कूल उनाली
शालू-किसान जूनियर हाईस्कूल अध्याना नकुड़
रिचा देवीहीरोज मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल खंडलाना
मधु रानीकिसान श्रमिक जूनियर हाईस्कूल
शिवांश-नेहरू किसान विद्यालय नकुड़
वीनू पंवार-जय मंगला जूनियर हाईस्कूल गुरुद्वारा रोड
अजय कुमार-नेहरू किसान विद्यालय नकुड़
तपस्या-कलगीधर कन्या जूनियर हाईस्कूल शारदानगर
निहारिका सिंहकिसान जूनियर हाईस्कूल अध्याना नकुड़
नेहा देवीजगदीश प्रसाद स्मारक जूनियर हाईस्कूल खजूरी अकबरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें