गंगोह। मरणोपरांत नेत्रदान करने वाली रविंद्र कुमारी की शोकसभा में सामाजिक संस्था दृष्टि एक प्रयास द्वारा परिजनों को मानव सेवा के इस महान कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अन्य से भी मरणोपरांत नेत्रदान अवश्य करने की अपील की गई।
बता दें, कि मोहल्ला छत्ता निवासी पूर्व सभासद डाॅ. राकेश गर्ग की माता रविंद्र कुमारी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके जीवनकाल में ही लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए परिजनों द्वारा उनके नेत्रदान कर दिए गए थे। बुधवार को बाईपास स्थित एक सभागार में शोकसभा हुई। दृष्टि एक प्रयास के अध्यक्ष डॉ. अमित गर्ग, डाॅ. विनीत अग्रवाल, पीयूष गोयल, सचिन शर्मा, शशिकांत शर्मा, अरविंद टेबक, पल्लवी अरोड़ा, तलविंद्र कपूर और सांसद पुत्र अंशुमन चौधरी आदि ने स्मृति चिह्न प्रदान कर परिजनों को सम्मानित किया। संचालन पूर्व वाइस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी ने किया।