फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 20 लाख ठगे

Thu, 28 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से दस-दस लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों ने हरियाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव शिमलाना निवासी अतुल राणा पुत्र शिवकुमार व नयागांव निवासी अभिषेक पुत्र विनोद कुमार को हरियाणा के करनाल जिला निवासी एजेंट ने विदेश में 12 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 -10 लाख लेकर सिंगापुर भेजा था। लेकिन वहां उन्हें कोई नौकरी न मिलने पर वह भटकते रहे। एजेंट उन्हें आज-कल नौकरी दिलाने का झांसा देता रहा। दस माह सिंगापुर में रहने के बाद भी कोई काय नहीं मिला। युवक अब तीन तीन लाख रुपये खर्च करके लौट आए। पीड़ितों ने एजेंट से पैसा मांगा तो उसने देने से इंकार कर दिया। पीड़ितों ने एजेंट पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है। इससे पूर्व उमरी मजबता निवासी अभिषेक ने भी उक्त के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें