संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को हनी क्रिकेट एकेडमी रेड और ब्लू के बीच मैच हुआ। इसमें हनी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने छह विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।
हनी क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.3 ओवर में 175 रन बनाए। इसमें वंश तोमर ने सबसे अधिक 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में उज्ज्वल उपाध्याय ने चार, जैद ने तीन, देव तोमर ने दो और प्रियांश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने 20.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया। टीम की ओर से उज्ज्वल उपाध्याय ने 47, मुर्शिद ने 42 और जैद ने 47 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में श्लोक ने दो विकेट लिए। एकेडमी के कोच दीपक सिद्धू ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार खेल के लिए बधाई दी। प्लेयर ऑफ द मैच उज्जवल को चुना गया।