फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से किया होलिका का पूजन, रात में हुआ दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास से किया होलिका पूजन, रात में दहन
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले भर में रविवार को होलिका पूजन हर्षोल्लास से किया गया। सुबह से ही महिलाएं अपने परिवार के बच्चों के साथ होलिका पूजन करने पहुंचीं। विधि विधान से पूजन कर परिवार में सुख-शांति की कामना की गई। रात में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। सोमवार को दुल्हैंडी पर उत्साह के साथ होली खेली जाएगी।
रविवार सुबह से दोपहर बाद तक होलिका पूजन चला। शहर के हकीकतनगर, घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर के बाहर, श्री पाठेश्वर महादेव के समक्ष, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, नुमाइश कैंप, बेहट रोड, चिलकाना रोड, बड़तला यादगार, दीनानाथ बाजार, गोविंदनगर, कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर तिराहा, शारदा नगर सहित महानगर में विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने बच्चों के साथ होलिका के समक्ष दीपक और धूप जलाई। फल और मिष्ठान चढ़ाने के अलावा मंत्रोच्चारण के साथ होलिका की परिक्रमा कर धागा लपेटा और गुलाल अर्पित किया।
विज्ञापन

वहीं, प्रदोष काल में शाम करीब 6:36 से रात 8:55 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहा, जिसके चलते अधिकांश स्थानों पर इसी समय होलिका दहन किया गया। जिले भर में 1427 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। जलती हुई होली में लोगों ने पीली सरसों, काली मिर्च, गूगल बेलगिरी, गिलोए की आहुति दी।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस रही तैनात
होलिका दहन के स्थानों पर रविवार सुबह से ही पुुलिस की तैनाती कर दी गई थी। पुलिसकर्मियों के अलावा सभी थानाध्यक्ष और सीओ भ्रमणशील रहे। अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित स्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराते रहे।
विज्ञापन

बच्चों और युवाओं में रहा उत्साह
बच्चों और युवाओं में रंगों की होली खेलने का उत्साह रविवार को भी दिखाई दिया। शहर के गोशाला रोड, नुमाइश कैंप आदि स्थानों पर बच्चे और युवा होली खेलते नजर आए। अपने घरों के बाहर खड़े होकर पिचकारियों से आने जाने वालों पर रंग बरसाते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें