फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर भक्तों ने लगाई शाकंभरी देवी के दरबार में हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में पहुंच कर दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगीं। रविवार को होली के त्योहार पर साप्ताहिक अवकाश और फाल्गुन मास की पूर्णिमा को सिद्ध पीठ में श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा के दर्शन किए। हालांकि पिछले रविवार की अपेक्षा भीड़ कम रही। लेटकर माता के भवन तक जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं रही। इसके अलावा रक्तदंतिका मंदिर, बगला मुखी मंदिर, संकटमोचन हनुमान धाम मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें