फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1427 जगहों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1427 जगहों पर होगा होलिका दहन
विज्ञापन

सहारनपुर। होली और शब-ए-बरात को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। रविवार को जिले भर में 1427 जगहों पर होलिका दहन होगा। आज ही शब -ए-बरात पर मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तानों में इबादत करेंगे। इसको लेकर एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने जनपद के सभी 21 थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। होलिका दहन स्थलों और कब्रिस्तानों में भी पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इसके साथ ही गश्त को बढ़ा दिया। वहीं, संवेदनशील इलाकों में पुलिस कर्मी तैनात होंगे। कई जगहों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मुस्तैद होंगे। रविवार को सुबह दस बजे से ही रूट का डायवर्जन भी किया जाएगा।
इन मार्गों से होगा यातायात संचालन
गागलहेड़ी क्षेत्र में बाईपास से शहर की तरफ कोई भी भारी वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
देहरादून की ओर से यमुनानगर व अंबाला की ओर जाने वाले वाहन बाईपास से जाएंगे, जिन्हें सरसावा से देहरादून की ओर जाना है, वह भी यहीं से जाएंगे।
रामपुर मनिहारान चुनहैटी बाईपास सर्विस रोड से जिन्हें देहरादून अंबाला की ओर जाना है, उन्हें बाईपास से होकर जाना होगा।
देहरादून रोड पर राकेश केमिकल चौकी, आंबेडकर चौक, जिला अस्पताल चौक से किसी प्रकार का वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
आंबेडकर चौक से समस्त छोटे वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह वह जिला अस्पताल चौक से कलक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर चौक से शुगर मिल तिराहे से मानक मऊ पुलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ तिराहे से अंबाला की ओर से जाएंगे
अंबाला की ओर से आने वाले हल्के वाहन, जिन्हें देहरादून जाना है, वह नकुड़ तिराहे से मानक मऊ, शुगर मिल तिराहे, सर्किट हाउस मार्ग, हसनपुर चौक से सिविल लाइन तिराहे, अस्पताल चौक से अंबेडकर चौक से होकर देहरादून जाएंगे।
टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से शहर की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें