फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रक्षाबंधन पर छुट्टियां निरस्त, 150 बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

Wed, 26 Aug 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर चालक, परिचालक और कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है। बहनों को भाइयों के घर जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय मार्गों पर 150 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसे लेकर रोडवेज बसों को दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर सहारनपुर डिपो की 150 बसें देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, अंबाला आदि मार्गों पर एक-एक अतिरिक्त फेरा लगाएंगी। यह व्यवस्था 26 अगस्त से लागू हो जाएगी, जो 28 अगस्त तक रहेगी। इसके साथ ही रेलवे रोड, कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ बस स्टैंड पर बसों के संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चालक, परिचालक और कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। 26 से 31 अगस्त तक बिना अनुमति छुट्टी नहीं मिलेगी। आपात स्थिति होने पर ही अधिकारियों से अनुमति लेने पर छुट्टी की स्वीकृत होगी। परिवहन निगम का उद्देश्य है कि बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों के घर आसानी से पहुंच सकें।


27 अगस्त से शुरू होगी निशुल्क सफर की सुविधा
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनें निशुल्क सफर कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। महिला यात्री का सहयोगी भी रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निजी बसों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सियों के चालकों के दस्तावेजों की जांच की जाए।
विज्ञापन



रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की पूरी तैयारी है। महिला यात्रियों को किसी भी मार्ग पर परेशानी नहीं होगी। तीनों बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जो अपनी निगरानी में बसों को रवाना करेंगे।
विज्ञापन





योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें