फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छुट्टी खत्म, आज से कटेंगे बकाएदारों के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, देवबंद। त्योहारों की छुट्टियां खत्म होने के बाद विद्युत निगम सोमवार से फिर विद्युत कनेक्शन अभियान शुरू करेगा। इसके तहत निगम की अलग-अलग टीमें वसूली करेंगी साथ ही बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौरसिया ने बताया कि त्योहारों के चलते राजस्व वसूली अभियान को बंद किया गया था। सोमवार को फिर से आठ दिवसीय महा अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि देवबंद टाउन से राजस्व वसूली कम होने को लेकर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। साथ ही वसूली किए जाने को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। इसलिए पांच अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जो वसूली करने के साथ ही बकाया बिल वाले उपभोक्ता के कनेक्शन काटेगी। अनिल चौरसिया ने बताया कि इस बार सख्ती के चलते कम वसूली करने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई किए जाने के निर्देश मिले हैं। इसलिए अभियान में कर्मचारी अभियान में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें