सहारनपुर। होली पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन बुधवार यानी आज से शुरू हो जाएगा। ट्रेनें फिरोजपुर कैंट-दानापुर और अमृतसर-कटिहार के बीच संचालित होंगी। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी।
ट्रेन नंबर 04614 अमृतसर-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन बुधवार को अमृतसर से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी, जो ब्यास, जालंधर सिटी, ढंढारी कलां, साहनेवाल, अंबाला कैंट होते हुए सहारनपुर में रात 8:25 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04613 कटिहार-अमृतसर ट्रेन 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को कटिहार से सुबह चार बजे चलेगी, जो नौगछिया, मनसी, खगड़िया, बरौनी, बछवारा, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा ग्रामीण, छपरा, सिवान, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर में अगले दिन सुबह आठ बजे पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी, दो मार्च और छह मार्च को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जो मोगा, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सहारनपुर में शाम 7:40 बजे आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04615 दानापुर-फिरोजपुर ट्रेन 27 फरवरी, तीन मार्च व सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे संचालित होगी और आरा, रघुनाथपुर, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, न्यू वेस्ट केबिन, वाराणसी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर में अगले दिन शाम 5:50 बजे आएगी। ट्रेन में 22 कोच हैं। अप-डाउन में तीन-तीन चक्कर लगाएंगी।