फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा संग खेली फूलों की होली

Wed, 15 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Flowers play Holi faithful. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में श्री भूतेश्वर मंदिर में चल रही रासलीला के अंतिम दिन फूलों की होली खेली गई। इस दौरान खचाखच भरे मंदिर परिसर में श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


श्री विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के चतुर्दश वार्षिकोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त स्वामी डॉ. देवकीनंदन के निर्देशन में रासलीला का आयोजन किया गया। रासलीला के माध्यम से बताया गया कि प्रतिवर्ष बरसाना से नंद गांव श्री कृष्ण को होली खेलने के लिए निमंत्रण भेजा जाता था।

एक बार बरसाना से श्री कृष्ण को निमंत्रण नहीं भेजा गया। इस पर राधा जी को स्वप्न में श्री कृष्ण दिखे। तब से पूरे ब्रज में 40 दिनों तक होली का त्योहार मनाया जाता है।  बरसाना की लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है।
विज्ञापन


खचाखच भरे पांडाल में भक्त जनों ने भगवान श्री राधा कृष्ण के साथ रंग, गुलाल और फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता और रमा गुप्ता रहे। 
विज्ञापन


 कार्यक्रम में मुकेश गोयल, जगमोहन लाल, दिनेश अग्रवाल, आमोद गोयल, रामनाथ बिंदल, महेशचंद राठी, अनिल कुमार, राधेश्याम, नवीन गर्ग, आलोक अग्रवाल, आशु अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें