फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया होली का खुमार, खूब उड़ रहा गुलाल

Sat, 11 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छाई होली की मस्ती ः न्यू ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में एक दूसरे को गुलाल लगातीं शि‌िक्षकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर।  विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। व्यापारियों ने फूलों और गुलाल से होली खेली। सहारनपुर हौजरी मैन्युफैक्सरर्स एसोसिएशन की ओर से घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित होली मिलन एवं जरनल बॉडी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना और विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर शरद शुक्ला और डिप्टी कमिश्नर नीरज सिंह रहे।
विज्ञापन


महामंत्री घनश्याम माहेश्वरी ने वाणिज्यदकर विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे संबंधी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। मनजीत अरोड़ा ने हौजरी कलस्टर के निर्माण संबंधी प्रगति की जानकारी दी। सुशील सडाना ने जीएसटी पर विचार रखे। मुख्य अतिथि विनय अस्थाना ने होली पर कविताएं पढकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।  नीरज सिंह, शरद शुक्ला आदि ने भी विचार रखे। सुभाष चंद जैन, सरदार जसवंत सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कृष्णलाल मक्कड़ एवं सत्यपाल कांबोज ने संयुक्त रूप से की। मनोज जैन, वैभव कांबोज, अशोक अग्रवाल, कुतबुददीन, विनय मक्कड़, संदीप अग्रवाल, इनाम, सत्तार अहमद  आदि रहे।

उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर शारदा नगर इकाई की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में फूलों और गुलाल से होली खेेली गई।  होली की धुन पर व्यापारी जमकर थिरके। जिलाध्यक्ष विमल विरमानी, प्रवीण छाबड़ा, मनोज ठाकुर आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता विजयमणि शर्मा  और संचालन  किया। विजय गुप्ता, राजकुमार कालड़ा, रवि वैश्य, संचिंत अरोडा, रोहित गांधी, अजय गेरा, रविन्द्र डोगरा, कुलभूषण जैन आदि रहे।
विज्ञापन


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की ओर से लेबर कॉलोनी स्थित बीडीएम पब्लिक स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मौजूद शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने मदरसा शिक्षकों की तरह मानदेय दिलाने की मांग भी सरकार से की। प्रदेशाध्यक्ष अशोक मलिक, अमरदीप नौसरान, अरविंद शर्मा, नारायण सिंह, धनंजय शर्मा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें