फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुनिया में सहारनपुर के नाम का परचम फहरा रही हॉकी खिलाड़ी महिमा

Mon, 20 Jan 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
महिमा चौधरी, हॉकी खिलाड़ी
विज्ञापन
सहारनपुर। हॉकी में महिमा चौधरी दुनिया भर में सहारनपुर के नाम का परचम फहरा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी महिमा अभी तक अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। 2028 में होने वाले ओलंपिक में महिमा को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

महिमा चौधरी सहारनपुर के तोता चौक क्षेत्र की रहने वाली हैं, जिनके पिता संदीप चौधरी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। हाल ही में महिमा झारखंड में 12 से 26 जनवरी तक चल रही हॉकी इंडिया लीग में बंगाल टाइगर्स के लिए खेल रही हैं। बंगाल टाइगर्स ने लीग के लिए महिमा को दस लाख रुपये में खरीदा है। महिमा इससे पहले भी अनेक राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनकर अपनी प्रतिभा को साबित कर चुकी हैं। महिमा चौधरी पहले सीनियर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं, जो आने वाले विश्व कप की तैयारी में जुटी हैं। कोच शारिक हुसैन का कहना है कि महिमा चौधरी 2028 में होने वाले ओलंपिक की प्रबल दावेदार हैं। निश्चित ही वह ओलंपिक का हिस्सा बनकर और उसके बाद अपने प्रदर्शन से देश का सिर ऊंचा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें