फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाईटेक सिस्टम से होगी कैदियों की पेशी

Sun, 20 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला कारागार के कैदियों की अब हाईटेक सिस्टम से कोर्ट में पेशी हो पाएगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनकी ऑनलाइन पेशी होगी।
विज्ञापन


 इस कारण अब कैदियों को कोर्ट तक लाने की भागदौड़ से लेकर फरार होने तक के खतरे कम हो सकेंगे। इसी तैयारी के लिए हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज एसएस चौहान ने शनिवार दोपहर यहां पहुंचकर सिविल कोर्ट में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का शिलान्यास किया।

समारोह में प्रशासनिक जज ने कहा कि न्यायिक सुधार केवल न्यायपालिका की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह न्यायिक क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति का दायित्व है।

आपसी समन्वय और सद्भाव के साथ कार्य का माहौल बनाने पर ही न्यायिक की प्रक्रिया को और दुरुस्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से कारागार और कोर्ट एक सूत्र में जुड़ जाएंगे। इससे जहां कैदियों को कोर्ट तक लाने और ले जाने के समय सुरक्षा संबंधी परेशानियां कम होंगी।
विज्ञापन


वहीं, कैदियों की नियमित पेशी हो पाने की स्थिति में न्याय की प्रक्रिया भी आसान होगी। इससे पुलिस का बोझ भी कम होगा।

जनवरी तक विधिवत शुरू हो जाएगा कार्य
जनपद न्यायाधीश उमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दिसंबर माह तक ही वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम बनकर तैयार हो जाएगा और जनवरी 2016 तक विधिवत कार्य शुरू हो जाएगा।

अपर जिला जज बबीता रानी, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की विशेषताओं के बारे में बताया। सहारनपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर त्यागी ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम संयोजन में प्रभारी सीजेएम गौरव शर्मा, सिविल जज संजीव पांडेय, अपर जिला जज ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। संचालन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रीमा मल्होत्रा ने किया।

इससे पहले अपर जिला जज बबीता रानी ने अधिवक्ताओं और आदित्य सिंह ने कर्मचारियों की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण फरहा मतलूब, पारुल वर्मा, नितिन पांडेय, नीतू पांडेय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद इलियास, नरेंद्र बहादुर सिंह, अमित पाल सिंह, अय्याज अहमद, रविकांत, मुकेश सिंघल आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ता कल्याण निधि कक्ष का भी लोकार्पण किया
सहारनपुर। हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज एसएस चौहान का सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से भी अभिनंदन किया। इसके बाद न्यायमूर्ति ने अधिवक्ता कल्याण निधि कक्ष का लोकार्पण किया।

 इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारी बनने से पहले वह भी दो बार अवध बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। इसलिए अधिवक्ताओं की हर समस्याओं से वाकिफ हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के स्तर पर आने वाली समस्याओं को भी दूर कराने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश उमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी सीजेएम गौरव शर्मा, नितिन पांडेय, अजय कुमार, बार संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर त्यागी, आदित्य सिंह, शीशपाल सिंह पुंडीर, रणधीर सिंह, मुनव्वर आफताब, विक्रम सिंह, देवबंद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कुमार, राहुल त्यागी, आदित्य शर्मा, देव कुमार उपाध्याय, पारितोष शर्मा, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें