सहारनपुर। कैराना सांसद इकरा हसन और एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह के मामले में हिंदू संगठन भी कूद गया है। शनिवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने एडीएम प्रशासन का समर्थन करते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया।
उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा कि सांसद इकरा हसन ने प्रशासनिक अधिकारी पर ऐसा आरोप लगाया है, जो आज तक किसी ने नहीं लगाया है। कैराना सांसद द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए था। सांसद को ऐसा करना शोभा नहीं देता। एक प्रशासनिक अधिकारी को बेवजह परेशान किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारी पर कार्रवाई हुई तो हिंदू रक्षा दल सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि अधिकारी को न्याय दिलाया जाए। इस दौरान राजन पंडित, गौरव कोरी, राजकुमार, हुकुम सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे।
गोमुख गंगोली के लिए शिवभक्त रवाना
मुजफ्फराबाद। तूफानी डाक कांवड़ यात्रा गोमुख गंगोत्री के लिए रवाना हुई। भक्तों ने गांव के सभी मंदिर में माथा टेक कर पूजा-अर्चना कर मंगल यात्रा की कामना की। माता-पिता ने आशीर्वाद देकर यात्रा के लिए रवाना किया। पवन कौशिक ने बताया कि मंगलवार को गोमुख से पवित्र गंगाजल लेकर शुक्रवार को गांव पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक करेंगे। डाक कांवड़ में आशु, आशीष, सक्षम, कन्हैया, विजय आदि रहे।