फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हिमाचल पुलिस ने सहारनपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में एक युवक को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो साझा की थी। इस मामले में पुलिस ने देशद्रोह का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपी सुलेमान जिले के अब्दुल्लागढ़ का रहने वाला है। वह पांवटा साहिब के बद्रीपुर क्षेत्र में रेहड़ी लगाकर फल और सब्जियां बेचता है। आरोपी ने यह पोस्ट उस समय डाली जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पांवटा साहिब निवासी अभिषेक वर्मा समेत अन्य लोगों ने थाना पांवटा साहिब में 27 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में यह भी कहा गया कि सुलेमान ने कुछ समय बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया था, लेकिन तब तक लोगों ने पोस्ट के स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को सौंप दिए थे। केस दर्ज होने के बाद आरोपी भाग गया था। सिरमौर पुलिस को आरोपी के सहारनपुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद दबिश देकर आरोपी को जिले से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें