फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज से पहले जिले भर में हाई अलर्ट

विज्ञापन
सहारनपुर.... जुमे की नमाज के मद्देनजर सहारनपुर में निकला फ्लैग मार्च करते सुरक्षा जवान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
जुमे की नमाज से पहले जिले भर में हाई अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के चलते देवबंद से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के लिए चक्रव्यूह रच दिया है। पुलिस ने अपने साथ ऐसे 1510 लोगों को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया है, जो अपने क्षेत्र में पकड़ रखते हैं।
पिछले शुक्रवार को महानगर के चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने घंटाघर जाम कर दिया था और तीन जगहों पर प्रदर्शन किया था। जबकि जिले में धारा 144 लागू की थी। इस मामले में पुलिस ने 1600 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस बार शुक्रवार को होने वाली नमाज को लेकर हाई अलर्ट किया गया है। महानगर में 500 ऐसे लोगों को सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है, जो अपने क्षेत्र में पकड़ रखते हैं। इसी तरह देवबंद में 400 और अन्य देहात क्षेत्रों में 610 लोगों को लगाया गया है। इनमें पूर्व सभासद, गली-मोहल्लों, गांव और कस्बों के गण्यमान्य लोग शामिल हैं। इन लोगों के नाम पते रजिस्टर में दर्ज किए गए हैं। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना था कि किसी ने कानून से खिलवाड़ किया, तो इस बार पुलिस-प्रशासन किसी सूरत में नहीं बख्शेगा।
विज्ञापन

तीन कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ तैनात
जिले में तीन कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ तैनात की गई है। खासकर देवबंद और महानगर में चौक फव्वारा स्थित मस्जिद एवं पुराने शहर में कड़ी चौकसी बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। किसी ने धारा 144 का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
दोबारा प्रदर्शन में दिखे तो और होंगे मामले दर्ज
बीते शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों को चिह्नित किया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अगर ये लोग दोबारा प्रदर्शन में दिखाई दिए तो पहले दर्ज मामलों के अलावा और गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराया जाएंगे।
साइलेंट वार करने वालों पर भी नजर
पुलिस-प्रशासन अफसरों के साथ मिल-जुलकर रहने के बावजूद साइलेंट रूप से माहौल को प्रभावित करने वाले लोग भी रडार पर हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जिन 1510 लोगों को शामिल किया है, उनमें ऐसे लोग भी हैं, जो किसी न किसी रूप में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी ने धारा 144 का उल्लंघन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीएसी, आरएएफ के अलावा सभी सीओ और थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
- दिनेश कुमार, एसएसपी

जुमे की नमाज के मद्देनजर सहारनपुर में निकला फ्लैग मार्च करते सुरक्षा जवान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें