फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाथियों के झुंड ने रौंदी धान-गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़(सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज में हाथियों का झुंड किसानों के लिए आफत बना हुआ है। गांव घेरकर्मा के पास पिछले चार दिनों से लगातार खेतों में पहुंच रहे हाथियों ने धान व गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। खेतों से शुरू हुआ हाथियों का आतंक अब गांव की आबादी तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

घेरकर्मा निवासी किसान पवन कुमार, प्रेम सिंह कांबोज, संजय, राज किशोर, मोहित कांबोज आदि ने बताया कि हाथियों का झुंड लगातार रात के समय खेतों में पहुंच रहा है, जिसने खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल को बुरी तरह रौंद डाला। खेत आबादी से सटे होने के कारण हाथियों के गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों को जान का खतरा भी सताने लगा है। मंगलवार की रात हाथियों का झुंड गांव के नजदीक भूमिया खेड़ा मंदिर तक पहुंच गया था। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों के झुंड की निगरानी बढ़ाने, फसलों व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही किसानों ने क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
ग्रामीणों की सूचना के बाद हाथियों के झुंड की लगातार निगरानी की जा रही है। वनकर्मियों की टीम को प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है।



लव सिंह, रेंज क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें