मदद के लिए बढ़ रहे हाथ, राहत राशि दे रहे लोग
सहारनपुर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भाजपा नेता मुकेश चौधरी ने कोरोना से जारी जंग में सहयोग करने के लिए एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को चेक सौंपा। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों तक भोजन पैकेट पहुंचाया।
पीएनबी की खलासी लाइन शाखा के कर्मचारियों ने 20 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराए। वरिष्ठ प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया धनराशि देने के अलावा सैनिटाइजर बांटे गए। इस दौरान आनंद, नीरज कुमार, अनुज कुमार, प्रियंका चौधरी, अनामिका सिंह, बृजेंद्र सिंह, पवन पुंडीर, विनय कुमार सिंघल, अरुण कुमार, नीरज कुमार गुप्ता, सागर मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान में डाक्टर बृजपाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 हजार रुपये दिए। इस संबंध में अधिकारियों को चेक सौंपा। गांव शिवदासपुर के प्रधान अफजाल 10 हजार रुपये का चेक सौंपा।
वहीं, देवबंद क्षेत्र में बेसिक शिक्षा से जुड़े तीन लाख सेवानिवृत्त शिक्षकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी एक दिन की पेंशन देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष कपूर सिंह और महामंत्री जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के तीन लाख पेंशनर्स धनराशि एकत्र कर अप्रैल माह के अंत में राहत कोष में जमा करा देंगे। इस दौरान सत्येदव सिंह, गुलाब चंद तिवारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी को चेक सौंपे भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश चौधरी।- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान में मुख्यमंत्री राहत कोष में राहत राशि का चेक देते डा बृजपाल।- फोटो : SAHARANPUR