फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंशन नहीं लें, हर जमाती पर है प्रशासन-पुलिस की नजर

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने वाले लोगों को जिला मुख्यालय ले जाती एम्बु? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जमातियों को लेकर देश भर में हो रही चर्चा के बीच सहारनपुर मंडल में चार दिनों के दौरान बढ़े कोरोना पॉजिटिव के ग्राफ ने अचानक सबको टेंशन में डाल दिया है। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में है। कोरोना पॉजिटिव में जमातियों के शामिल होने से चिंता कुछ और बढ़ गई है। प्रशासन-पुलिस ने जब पूरा आंकड़ा एकत्रित किया तो सामने आया कि निजामुद्दीन मरकज से एक मार्च को मंडल में आए 569 जमाती चिह्नित किए गए। इनमें 55 मंडल के बाहर के हैं, जबकि मंडल के 514 जमाती प्रशासन की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर में निजामुद्दीन मरकज से आए जमातियों की तादाद 282 है। इनमें 20 बाहर के हैं, जबकि जनपद में 262 की मौजूदगी है। चिंता की बात इसलिए नहीं है क्योंकि 258 क्वारंटीन हैं। मुजफ्फरनगर में ठहरे 174 जमाती निजामुद्दीन मरकज से आए थे। इनमें जनपद के बाहर के 33 हैं, जबकि जनपद के 141 जमाती हैं। कुल 174 का सत्यापन किया जा चुका है। शामली में मिले 113 जमाती भी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आए थे। इनमें दो जनपद के बाहर के हैं, जबकि 111 जनपद के ही हैं। अहम ये है कि मंडल के 569 जमातियों का सत्यापन किया जा चुका है। इसलिए जमातियों की रिपोर्ट यदि पॉजिटिव भी आ रही है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कहीं न कहीं ये सभी जमाती क्वारंटीन में हैं और प्रशासन की नजर हैे।
कोविड-19 सेंटर में पहले से भर्ती सभी छह पॉजिटिव मरीजों की स्थिति में सुधार है। समय से दवा दी जा रही है। खान-पान का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। बुधवार की रात भर्ती किए गए संक्रमित पांच अन्य मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल गंभीर स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

डॉ. नवदीप, प्रभारी, कोविड-19 फतेहपुर
मंडल में कोरोना पॉजिटिव की तादाद बढ़ी है, लेकिन घबराने की किसी को जरूरत नहीं है। माकूल दवाइयाें सहित अन्य इंतजाम हैं। जमातियों की मंडल में पहचान भी हो चुकी है। क्वारंटीन में रखे गए जमातियों की जांच-पड़ताल हो रही है। जो जमाती पॉजिटिव आ रहे हैं, उनका बेहतरीन उपचार भी हो रहा है।
विज्ञापन

संजय कुमार, कमिश्नर, सहारनपुर मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें