फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो... मैं डीएम बोल रहा हूं, आपकी समस्या हल हुई...

विज्ञापन
नानौता के समाधान दिवस में अधिनस्थों से जानकारी लेते डीएम और एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
हैलो... मैं डीएम बोल रहा हूं, आपकी समस्या हल हुई...
विज्ञापन

नानौता। थाना दिवस में पहुंचे डीएम ने हर शिकायतकर्ता की समस्या के निदान के सजगता दिखाते हुए उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर पूछताछ की। साथ ही उनकी समस्या के तत्काल समाधान के निर्देश राजस्व विभाग के अधिकारी को दिए। उन्होंने अपंजीकृज चिकित्सकोें के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शनिवार को अचानक थाना समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी डॉ एस चनप्पा ने शिकायतों के निस्तारण की जांच की जांच की। इनमें अधिकांश शिकायतें राजस्व से संबंधित थी। डीएम ने लेखपालों व अधिकारियों को शिकायतों का समय से निस्तारण नहंी करने पर फटकार लगाई। इस दौरान डीएम ने शिकायतों में दर्ज मोबाइल नंबरों पर कॉल कर पीड़ित की समस्याओं को सुना। इस दौरान मोबाइल का स्पीकर खोले रखा। साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएसपी डा एस चनप्पा द्वारा विभागीय अभिलेखों का अवलोकन कर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के आदेश दिए। डीएम व एसएसपी ने कहा कि अपंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। व्यापार मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव ने डीएम को किसान सहकारी चीनी मिल से निकलने वाली काली छाई की समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर टीम को भेज कराया समस्या का समाधान
गंगोह। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में नगरपालिका परिषद की ओर से नानौता बस स्टैंड चौक पर अतिक्रमण सहित चकरोड व भूमि संबंधी शिकायतें मिलीं। इनमें से चकरोड संबंधी विवाद का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। जबकि झगडे़ पर आमादा दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
थाना समाधान दिवस अधिकारी के रुप में तहसीलदार देवेंद्र सिंह व सीओ चौब सिंह ने समस्याएं सुनीं। उम्मेदगढ़ में अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर मौके पर भेजी गई राजस्व व पुलिस टीम ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। जबकि सुखेड़ी में मेढ़ को लेकर झगड़े पर उतारू दो पड़ोसियों मामचंद व पृथ्वी सिंह का चालान कर दिया गया। नानौता चौक पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार ने नगरपालिका प्रतिनिधि कासिफ कुद्दुसी को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत शर्मा, एसआई नवीन कुमार, कानूनगो संजय कुमार व बबलू पटवारी सहित कई विभागों के प्रतिनिधि रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------
जांच में गबन पाया तो होगी कार्रवाई
नानौता। एक माह पूर्व ग्राम भनेड़ा खेमचंद स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कृषि फंड से प्रधानाध्यापक द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी के 1.80 लाख रुपये निकाल ले जाने के मामले में जांच में गबन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी से फाइल तलब की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें