फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर में एंट्री नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

Thu, 28 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आज शहर में वीवीआईपी और वीआईपी के आने की वजह से रूट डायवर्ट किया गया है। देहरादून, अंबाला, दिल्ली और नागल की ओर से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


शहर में कोई भी भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। सीओ ट्रैफिक ने यातायात प्रभारी को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। डायवर्जन सुबह आठ बजे से अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा। 

अंबाला की ओर से देहरादून या हरिद्वार जाने वाले वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, छुटमलपुर और कलसिया तिराहे से होकर निकलेंगे। 

अंबाला की ओर से दिल्ली, शामली और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह और नानौता से होकर जाएंगे। 

अंबाला से सहारनपुर नगर की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से चिलकाना, छुटमलपुर और कलसिया तिराहे से होकर आएंगे। 

देहरादून से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन छुटमलपुर, कलसिया, चिलकाना और चौकी शाहजहांपुर से होकर निकलेंगे।

देहरादून से दिल्ली, शामली और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन गागलहेड़ी से नागल, देवबंद, बड़गांव और नानौता के संजय चौक से होकर जाएंगे। 

देहरादून से सहारनपुर नगर आने वाले सभी भारी वाहन केवल ट्रांसपोर्ट नगर तक ही आएंगे, जो डायवर्जन समाप्ति के बाद ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे। 

चौकी नकुड़ तिराहा से आगे सरसावा की ओर किसी भी प्रकार का कोई भारी वाहन नहीं जाएगा। शाम पांच बजे के बाद सभी चौपहिया वाहन जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वह नकुड़ तिराहा से चौकी मानकमऊ से नकुड़ होकर जाएंगे। जिन्हें अंबाला की ओर से सहारनपुर आना है वह शाहजहांपुर से नकुड़ होकर आएंगे। चौकी मानकमऊ से आगे शहर की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन एंट्री नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन


दिल्ली और शामली की ओर से देहरादून या हरिद्वार जाने वाले वाहन नानौता के संजय चौक से बड़गांव, देवबंद, नागल और गागलहेड़ी से होकर जाएंगे। 

दिल्ली और शामली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले वाहन नानौता के संजय चौक से गंगोह, नकुड़ और शाहजहांपुर से होकर निकलेंगे। नागल की ओर से आने वाले किसी भी प्रकार के वाहन शहर की ओर नहीं आएंगे। 

शहर में वीआईपी का जमावड़ा आज
रिसेप्शन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश समेत अनेक राज्यों के बड़े नेता और फिल्मी हस्तियां बृहस्पतिवार को शहर पहुंच रही हैं। इनमें कई लोग प्राइवेट प्लेन से सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे तो कई सड़क मार्ग से पहुंचेंगे।

शहर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की चर्चा भी है, मगर इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है। 

एनआरआई अजय गुप्ता अपने बेटे की शादी का रिसेप्शन अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में दे रहे हैं। रिसेप्शन के लिए देश के अनेक बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आने का कार्यक्रम पहले ही प्रशासन को मिल गया था। उनके अलावा प्रदेश के पर्यटन विभाग के मंत्री ओमप्रकाश भी पार्टी में शामिल होंगे, जो दिल्ली से वीआईपी कार के द्वारा शाम पांच बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

उनके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद आनंद शर्मा, पूर्व सांसद सज्जन कुमार, धर्म सिंह छोकर, गौतम कपूर समेत अनेक वीआईपी निजी प्लेन से शाम पौने छह बजे सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे।

इनके अलावा फिल्म जगत की अनेक हस्तियों के आने की भी चर्चा है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बंदोबस्त किए हैं। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें