फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झमाझम बारिश और ओलावृष्टि, मौसम में ठंड का अहसास

Sat, 10 Oct 2026 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में शुक्रवार की सुबह करीब 20 मिनट की झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक बन गई। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद पंखों की हवा पिछले दिनों की तुलना में अधिक ठंडी महसूस हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश होने जैसी कोई संभावना नहीं जताई थी। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा था। रात 12 बजे तक आसमान खुला था। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे के बीच बारिश शुरू हुई। शहर के और दिल्ली रोड क्षेत्र, आईटीसी रोड, नकुड़ रोड, मल्हीपुर रोड आदि में झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ ओले भी पड़े। 20 मिनट की बारिश और ओलावृष्टि से शहर की अनेक सड़कें जलमग्न हो गईं। साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ गई। बेहट रोड, देहरादून रोड, चिलकाना रोड और पूरा पहाड़ी क्षेत्र सूखा रहा। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई थी वहां दिनभर धूप निकलने के बावजूद घरों में ठंडक महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज भी हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने जनपद के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि शनिवार को जनपद में अलग-अलग जगहों पर 30 मिनट या उससे अधिक की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें