फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने छुड़ाए पसीने, पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा

विज्ञापन
सहारनपुर में अधिक गर्मी के चलते शारदा नगर से अंबाला रोड को जोडने वाले पुल पर पसरा सन्नाटा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी का सितम लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार का दिन इस मौसम का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान बढ़कर 42.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू शरीर को झुलसा रही है। आगामी दिनों में गर्मी के और बढ़ने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।
विज्ञापन

जनपद में बीते 15 दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। 22 मई को जनपद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, जो 23 मई को झमाझम बारिश के बाद गिरकर 31.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, लेकिन उसके बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को सुबह ही धूप तेज थी, जो दोपहर तक और बढ़ गई। सड़कों पर चलते हुए ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे सड़कों से आग निकल रही हो। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल रहा। सड़कों पर निकलते हुए हवा लू के थपेडे़ बन कर शरीर को झुलसा रही है। यही वजह रही कि दोपहर के समय कई मार्गों पर आवाजाही बेहद कम रही। बाजारों में भी ग्राहक दोपहर में कम ही पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में लगभग 15 जून तक तापमान और बढ़ेगा। अभी बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है।
पेय पदार्थों का बाजार गर्म
जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है उससे पेय पदार्थों का बाजार भी गर्म है। लोग बोतल बंद पेय पदार्थों के साथ ही जूस, शिकंजी, शेक, गन्ने का रस आदि की मांग बढ़ गई है। आइसक्रीम का बाजार भी तेज है। शाम के समय बाजार में आइसक्रीम की रेहड़ियां और गाड़ियां सड़कों पर जगह जगह खड़ी देखी जा सकी हैं, जिन पर खूब ग्राहक उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दस दिन में ऐसे बढ़ा तापमान
तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
03 जून 20.4 42.4
02 जून 22 42
01 जून 23 41
31 मई 27 39
30 मई 27.2 37.8
29 मई 25.4 37.5
28 मई 25.5 36
27 मई 23.4 36.5
26 मई 22.4 35.5
25 मई 21 36

सहारनपुर में अधिक गर्मी के चलते कोर्ट रोड़ पर छात्ता लगा कर जाता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें