सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्ति की कुर्की के मामले में बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने आगामी सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख दी है। हाजी इकबाल के अधिवक्ता ने कुर्की की कार्रवाई के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी।
बता दें, कि हाजी इकबाल के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज है। छह जून को पुलिस ने इकबाल की संपत्ति की कुर्की कार्रवाई के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-12 ने 24 जून 2024 को कुर्की की कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए थे। उस आदेश के खिलाफ हाजी इकबाल ने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देखकर कुर्की कार्रवाई रुकवाने की अपील की थी। जिस पर कोर्ट ने 18 जुलाई तक कुर्की की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। अधिवक्ता इंद्रभान यादव ने बताया बृहस्पतिवार को इस प्रकरण में अदालत में सुनवाई हुई है, जिसमें आगामी सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख दी गई है।