फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया दूसरा टीका

विज्ञापन
को वैक्सीन का टीका लगवाते सीएमओ बीएस सोढ़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया गया। कुल 427 स्वास्थ्यकर्मियों में से 361 स्वास्थ्यकर्मी ही टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। टीकाकरण का प्रतिशत 84.5 रहा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए गए थे। इनमें सीएचसी गंगोह पर 90, सीएचसी सरसावा पर 85, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100, जिला महिला अस्पताल में 74 और एसबीडी जिला अस्पताल में 78 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा टीका लगाया जाना था। मगर करीब 15 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने नहीं पहुुंचे। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी सहित अनेक चिकित्साधिकारियों और आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मनदीप सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी दूसरा टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को दूसरा टीका लगवाने से छूटे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 19 फरवरी को पुन: शिविर आयोजित किए जा सकते हैं, जिसके लिए उच्चाधिकारियों के साथ चर्चा चल रही है।
ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण
ब्लॉक लक्ष्य लगे टीके
सहारनपुर शहर 152 133
सरसावा 185 156
गंगोह 90 72
छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को भी लगे टीके
बीते टीकाकरण दिवसों में टीका लगवाने से छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को भी सोमवार को टीके लगाए गए। कुल 3557 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था, लेकिन 882 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को चले टीकाकरण अभियान में करीब 85 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी दूसरा टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे हैं, जो लोग टीका लगवाने नहीं आए हैं उनसे जवाब मांगा जाएगा। उनके टीकाकरण के लिए व्यवस्था की जाएगी।
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।

जिला अस्पताल के महिला वार्ड में को वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद खुशी जताते आईएमए के चिकित्सक जिल- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाने वाली आशा व आंगनवाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल के महिला वार्ड में को वैक्सीन का टीका लगवाती नर्स- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें