फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं शुरु

विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी में चिकित्सीय सेवाओं का शुभारंभ करते कोविड-19 प्रभारी और थानाध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बहाल
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। दस माह बाद फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल हो गई हैं। पहले दिन बीस रोगियों ने सीएचसी पहुंच कर उपचार कराया। अस्पताल की सेवाएं बहाल होने से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
फतेहपुर सीएचसी की इमारत में कोविड-19 अस्पताल बनने के बाद यहां कोरोना संक्रमण के उपचार को छोड़ कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद कर दी गई थी। दस माह तक यह सेवा बंद रहने के बाद सोमवार को रेशम विभाग से खाली कराई गई स्वास्थ्य विभाग की इमारत में ओपीडी का शुभारंभ कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डा नवदीप गुप्ता, थानाध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी और सीएचसी इंचार्ज डा कपिल देव ने कर किया। इस मौके पर डा नवदीप गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी पेड सोशल वर्कर हैं। ऐसे में वे अपने दायित्व को ईमानदारी के साथ निभा कर समाज में सेवा का आदर्श प्रस्तुत करें। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के घायलों को अब समय से उपचार मिल सकेगा। डा कपिल देव ने बताया कि पहले दिन ओपीडी में बीस रोगी उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपनिरीक्षक दीपचंद के साथ ही डा नीतू शर्मा, डा संजीव कुमार, डा सत्यवीर यादव, चीफ फार्मासिस्ट सुखदेव सिंह जेठूडी, आशा पंवार, नवनीत सैनी, रोनिका, प्रियंका, देवयानी, नीरज कुमार, मुकेश, मौ आकिल आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें