फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान अध्यापक लगा रहे थे गैरहाजिर शिक्षिका की उपस्थिति, दोनों निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान अध्यापक लगा रहे थे गैरहाजिर शिक्षिका की उपस्थिति, दोनों निलंबित
विज्ञापन

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के गांव कुराली स्थिति प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका के लगातार अनुपस्थित रहने के बावजूद प्रधान अध्यापक उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। निरीक्षण में मामला सामने आया तो दोनों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने 10 अक्तूबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। सहायक अध्यापिका दयावती की उपस्थिति का कॉलम 12 बजे तक खाली पाया गया। दयावती के विद्यालय से लगातार अनुपस्थिति रहने के बावजूद प्रधान अध्यापक संदीप कुमार उनकी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। यह मामला विभाग को भ्रमित करने के साथ ही छवि को धूमिल करने का है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर संदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और गंगोह के खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन को उनकी जांच सौंप दी गई। साथ ही दयावती को भी निलंबित कर दिया गया। उनकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी सरसावा संजय भारती को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें