सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें शाहजहांपुर चौकी में हेड कांस्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। प्रथम दृष्टया आरोप सही मिलने पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
यह घटना तब हुई जब एक खनन का ट्रक यमुनानगर हरियाणा से आ रहा था। शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ढाका ने उसे रोका। ट्रक के कागजात सभी सही थे। इसके बावजूद कांस्टेबल ने ट्रक चालक से धमकाकर रुपये की मांग की और फिर रुपये लेकर ट्रक को छोड़ दिया।
घटना के बाद ट्रक चालक ने पुलिस कार्रवाई की शिकायत की और वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं, जिसके बाद आरोपी हेड कांस्टेबल सचिन कुमार ढाका को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।