फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पत्नी पर छींटाकशी को लेकर उतारा था मौत के घाट

Thu, 14 May 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैलाशपुर गांव के बाग में मिले युवक के शव की पहचान हो गई। वह बंगाल का रहने वाला सुल्तान उर्फ दादा था, जिसकी ईंट से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को कैलाशपुर गांव के में कब्रिस्तान जाने वाले रास्ते के पास खेत में एक युवक का शव मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिसकी हत्या की गई थी। गागलहेड़ी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान बंगाल के रहने वाले सुल्तान उर्फ दादा के रूप में हुई। इसके साथ ही रसूलपुर पापड़ी निवासी अब्दुल्ला का नाम भी सामने आया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अब्दुल्ला को छपरेड़ी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में सुल्तान उर्फ दादा की हत्या करना स्वीकार किया।

इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी अब्दुल्ला और सुल्तान एक-दूसरे को जानते थे। 9 अप्रैल को वह दोनों कैलाशपुर गांव के पास बाग में बैठकर नशा कर रहे थे। इस दौरान सुल्तान ने आरोपी की पत्नी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए संबंध बनाने की बात कही। इससे अब्दुल्ला गुस्से में आ गया। आरोपी ने तभी साजिश के तहत सुल्तान को अधिक नशा कराया और फिर मौका मिलते ही ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। सुल्तान जान बचाने के लिए वहां से भागा, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन लेकर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें