फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नशे की खातिर करता था चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़की स्थित गोगाम्हाड़ी से एक युवक ने चढ़ावे से भरा दान-पात्र चोरी कर लिया। मगर वह लोगों की नजर में आ गया। आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दान पात्र बरामद किया। आरोपी नशा करने का आदी है। मादक पदार्थ खरीदने के लिए वह चोरी करता था।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के गांव घोघरेकी निवासी आरोपी कुर्बान पुत्र इदरीश ने गांव बहेड़की में स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी से दान पात्र चोरी कर लिया, जिसमें चढ़ावे के रुपये थे। गांव बेहडकी निवासी राजेश्वर त्यागी पुत्र सागर सिंह ने आरोपी कुर्बान के खिलाफ थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मात्र छह घंटे बाद ही आरोपी को घोघरेकी-बेहड़की मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चुराया गया दान-पात्र बरामद हो गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है। मादक पदार्थ खरीदने के लिए चोरी करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें