सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय सीनियर महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं 21 और 22 नवंबर को गोरखपुर में होंगी। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए मंडलीय टीमों का चयन कर लिया गया है।
मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में तीनों जनपदों की महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में आयोजित एथलेटिक्स के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। कड़ी स्पर्धा के बीच शामली की खुशी, रिया, दीपांशी, वंशिका सैनी, वंशिका रानी, इशिका सैनी, सहारनपुर की मधु, रेनुका, आयशा, आरजू, काजल, शगुन, आरती, लीजा, मायरा चयन कराने में सफल रहीं।
अंजली, अंशी और वैष्णवी को आरक्षित खिलाड़ियों में जगह मिली है। चयनकर्ताओं में लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान, रेनू त्रिपाठी, आदेश कुमार, अनिल, पवनेश आदि शामिल रहे। उधर, बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन अक्षित धीमान के द्वारा किया गया। कड़ी स्पर्धा के बीच रिद्धिमा शर्मा, वंशिका, विंध्या वालिया, वजिया, राधिका, अनुषा का चयन मंडलीय बैडमिंटन प्रतियेागिता के लिए हुआ।