फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मैच में हार गया था रुपये, नहीं देने पर सात दोस्तों ने की यौन हिंसा

Tue, 22 Jul 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। कक्षा 10वीं के छात्र के साथ खेत में ले जाकर सात दोस्तों ने यौन हिंसा की। छात्र ने क्रिकेट मैच में 50 रुपये लगाए थे, जो हार गया था। रुपये नहीं देने पर दोस्तों ने यौन हिंसा करते हुए वीडियो बनाया। पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर बताया कि बेटा मोहल्ले के कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेलने जाता था। करीब एक महीने पहले क्रिकेट मैच में उसने 50 रुपये लगाए थे। मगर मैच नहीं जीत पाया था। हार के बाद उसके बेटे से युवकों ने रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर उसे खेत में ले गए। आरोप है कि यहां उसके साथ मारपीट कर यौन हिंसा की। आरोप है कि बेटे के एक आरोपी ने हाथ-पैर पकड़े, जबकि दूसरे ने मुंह दबाया। इसी दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाया। कुछ दिन बाद आरोपियों ने अपनी टीम के साथ अन्य साथियों को भी वीडियो भेज दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों के डर व शोषण से बेटा तनाव में है। पुलिस ने आरोपियों पर सात लोगों के खिलाफ केस कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पीड़ित छात्र के मोहल्ले के रहने वाले हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें