होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से डॉ. हेनीमैन का 262वां जन्मदिन मनाया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. सुनीता शर्मा ने केक काटा। मुख्य वक्ता डॉ. कोमल प्रसाद ने स्पाइनल कोड में होने वाले रोगों की चिकित्सा के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
सचिव डॉ. विनोद आर्य ने संगठन के कार्यकलापों का विवरण दिया। तंबोला प्रतियोगिता डॉ. विजय चावला ने कराई। देवेंद्र नंदा ने होम्यो क्वीज का आयोजन किया। डॉ. महेश शर्मा, डॉ. एसपी कपूर, डॉ. एसआर सैनी, डॉ. यूके तिवारी, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. हरीचंद्र प्रेमी, डॉ. आरपी निवाति, डॉ. आरके चड्ढा, डॉ. आरके बत्रा, संदीप गर्ग, डॉ. जेपी शुक्ला, डॉ. आलोक जैन, डॉ. शमशाद रहे।
जन्मदिन मनाया ः सहारनपुर। ग्रेजुएट होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में डॉ. पीडी गर्ग और डॉ. महेश शर्मा ने किया। चिकित्सकों ने डा. हेनीमैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।
अध्यक्ष डा. संजय शर्मा, डा. अजय वालिया, डॉ. बलजीत, डॉ. पीके घोष, डॉ. रमेश मनचंदा, डॉ. पीडी गर्ग, डॉ. हरीश मनचंदा, डॉ. संदीप टक्कर, डॉ. एसके जैन, डॉ. आरएस त्यागी, डॉ. शमशाद अहमद, डॉ. नीरू शर्मा, डॉ. बलजिंद्र कौर, डॉ. अजय वालिया, डॉ. शिशिर भारद्वाज, डॉ. संदीप पसरीचा, डॉ. मनोज सिंघल, डॉ. प्रदीप सैनी, डॉ. अजय सैनी, डॉ. अंशुल सिंह मौजूद रहे।