फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच के प्रति घृणा उत्पन्न हो, टीम गठित

Tue, 21 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Triggering the villagers aware of sanitation officer. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में खुले में शौच से मुक्ति के लिए चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन ट्रिगरिंग की जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद दूसरे सत्र में गांव-गांव जाकर समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता की ट्रिगरिंग मुहिम प्रारंभ की गई।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिवस में जिले के 11 विकास खंडों के अनुसार 11 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों को प्रथम सत्र में ट्रिगरिंग का अभ्यास कराया गया।

प्रत्येक समूह से मुख्य सुविधादाता और सहायक सुविधादाता ने खुले में शौच के    प्रति घृणा पैदा करने की तकनीकी का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रथम सत्र समाप्त होने के बाद 11 सीएलटीएस टीमों ने 11 विकास खंडों के एक-एक ग्राम सबदलपुर, सलेमपुर गाडा, पिठौरी, अम्बेहटा, सरसोहेडी,
विज्ञापन


दरियापुर, मुबारकपुर, कन्जौली, खटकाहेडी, मेघराजपुर, आल्हणपुर अतलाखेडी में ट्रिगरिंग कर खुले में शौच से मुक्त के प्रति लोगों को जागरूक किया। मुख्य प्रशिक्षण वीके मिश्रा ने प्रत्येक टीम के मुख्य ट्रिगरकर्त्ता को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया। 

मुख्य ट्रिगरकर्त्ता अनिल कीर्तज, कन्हैया, करण, सुनील कवात्रा, राकेश शर्मा, सचिन, कमल, इरफान, नैन सिंह, संतोष, संजय ने ट्रिगर करके लोगों के मन में खुले में शौच के प्रति घृणा पैदा किया। प्रत्येक ट्रिगरिंग टीम में जिला स्तरीय अधिकारी प्रभारी के रूप में उपरोक्त ग्रामों में मौजूद रहे। 

इनमें मुख्य रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी राजीव कुमार, डॉ. सचिन  शांडिल्य, अमरीश कुमार, राहुल वर्मा, देवभास्कर पांडेय, अभिषेक कुमार सिंह, स्वच्छता प्रेरक रामेश्वर, शिवकुमार, संतोष, संदीप, प्रियका, रूपा, कपिल, संजय, देवेंद्र, रश्मि, आलोक उपस्थित   रहे। सत्रों का संचालन वीके मिश्रा ने गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें