फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद में सहारनपुर अव्वल

Mon, 20 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए किए गए उचित प्रबंधन का रिजल्ट सामने आ गया है। बंपर गेहूं खरीद के चलते सहारनपुर मंडल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंडल में लक्ष्य के सापेक्ष सबसे अधिक गेहूं खरीदा  गया है।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर झांसी मंडल जबकि तीसरे नंबर पर बरेली मंडल रहा। मंडल में लक्ष्य का 50 प्रतिशत गेहूं की खरीद हुई है। यहां पर 46170.422  मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। इस बार यहां से हरियाणा और उत्तराखंड जैसे पड़ोसी राज्यों में कम गेहूं गया। 

सरकारी गेहूं खरीद के लिए किए गए बढ़िया प्रबंध के चलते जहां किसानों को गेहूं का उचित मूल्य मिला है, वहीं मंडल ने लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद में प्रथम स्थान पाया है।
विज्ञापन


मंडल में 137 क्रय केंद्रों के माध्यम से सरकारी गेहूं खरीद की गई है। इनमें 72  सहारनपुर, 44 मुजफ्फरनगर और 21 शामली जिले में खोले गए थे। समुचित  व्यवस्थाओं और समय से भुगतान के चलते इस बार यहां से हरियाणा और उत्तराखंड में जाने वाले गेहूं पर भी अंकुश लगा है।

इसके अलावा मौसम के रबी फसल के अनुकूल रहने के चलते पैदा हुए बढ़िया क्वालिटी के गेहूं ने भी इसमें योगदान अदा किया है। इससे सरकारी गेहूं खरीद में कोई बाधा नहीं हुई है।
विज्ञापन


सरकारी खरीद में टॉप फाइव मंडल
मंडल        खरीद का प्रतिशत
सहारनपुर     50
झांसी        35.11
बरेली        28.96
अलीगढ़        21.53
मेरठ        20.78
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें