फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर हटनुमा वॉच टावर और नेचर ट्रेल का होगा उद्घाटन

विज्ञापन
मुज्जफरनगर के हैदरपुर वैटलैंड में बाल दिवस पर वन, वन्य जीव और पक्षियों को लेकर संदेश देने वाली बु? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बाल दिवस पर हटनुमा वॉच टावर और नेचर ट्रेल का होगा उद्घाटन
विज्ञापन

सहारनपुर। सेव बर्ड, सेव इंवायरमेंट की सोच के साथ वन्य जीवों, पक्षियों और पर्यावरण को लेकर आमजन और बच्चों को जागरूक करने के मकसद से सहारनपुर मंडल अंतर्गत हैटरपुर वेटलैंड मुजफ्फरनगर के लिए एक विशेष बुकलेट तैैयार की गई है। जिसमें स्थानीय से लेकर प्रवासी परिंदों के अलावा वेटलैंड की विशेषताओं की जानकारी दी गई है। विशेष ये है कि इस बुकलेट को बाल दिवस पर स्कूली बच्चों को बांटा जाएगा। वेटलैंड में बन रहे वॉच टॉवर, नेचर ट्रेल आदि का उद्घाटन मंडल के कमिश्नर 14 नवंबर को बच्चों के बीच करेंगे। वन विभाग के सहारनपुर परिक्षेत्र ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
सेव बर्ड, सेव इंवायरमेंट को लेकर वन विभाग सहारनपुर परिक्षेत्र की ओर से तैयार किए गए बुकलेट में प्रवासी और स्थानीय परिंदों को संकलित किया गया है। अधिकांश प्रजातियों की तस्वीर प्रकाशित करते हुए उसका नाम दर्शाया गया है। इसके अलावा हैदरपुर वेटलैंड (झील) के बारे में विस्तार से बुकलेट में जानकारी दी गई है ताकि आने वाले बच्चे और स्थानीय लोग इस वेटलैंड की विविधता को समझ सके और इससे जुड़ सके। 14 नवंबर बाल दिवस के दिन कई स्कूल के बच्चों और स्थानीय नागरिकों सहित अधिकारियों की मौजूदगी में वेटलैंड में हटनुमा बनाए जा रहे वॉच टॉवर और नेचर ट्रेल जो करीब पांच किलोमीटर का है, उसका उद्घाटन कमिश्नर सहारनपुर मंडल संजय कुमार करेंगे। वन संरक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के वीके जैन ने बताया कि पूरी तैयारी कर ली गई है। बाल दिवस पर जागरूकता के मकसद से कार्यक्रम किया जाएगा। चार से पांच स्कूलों को आमंत्रित किया जा रहा है। आसपास के गांव के लोगों को भी बुलाया जा रहा है ताकि उनकी भागीदारी भी किसी न किसी रूप में जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा से जोड़ा जा सके। बताया कि कार्यक्रम में डीएम मुजफ्फरनगर, डीएफओ सूरज सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

बुकलेट में वेटलैंड की विविधता की दी गई है जानकारी
बच्चों, स्थानीय लोगों और अधिकारियों को वन विभाग सहारनपुर परिक्षेत्र की ओर से तैयार की गई बुकलेट में हैदरपुर वेटलैंड के बारे में बताया गया है कि हस्तिनापुर वन्य जीव विहार की सीमा के अंतर्गत मुजफ्फरनगर वन प्रभाग की जानसठ रेंज में आता है। गंगा बैराज क्षेत्र के पूर्व व उत्तर की ओर लगभग 1221 हेक्टेयर क्षेत्र में यह झील फैली हुई है। वेटलैंड में जलीय पक्षी, नम भूमि के पक्षी, स्थलीय पक्षी, शिकारी पक्षी प्रमुखता से मिलते हैं। बुकलेट में ये भी बताया गया है कि कुछ लोग मनोरंजन और भोजन के लिए पक्षियों का शिकार भी करते हैं। जिसकी इनकी संख्या कम हो रही है। लिहाजा इनके संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में सामूहिक प्रयास की जरूरत है।
विज्ञापन

14 नवंबर को बाल दिवस है। इस दिवस पर वेटलैंड के विकास को लेकर जो कार्य किया गया है, उसका उद्घाटन है। पर्यटन के लिहाज से पश्चिमी यूपी के बेहतरीन वेटलैंड के रूप में इसे विकसित करने के लिए कई और कार्य कराए जाएंगे। इस वेटलैंड को और विकसित करने के साथ, शामली के मीमौरा और सहारनपुर के कंपनी गार्डन को भी विकसित किया जाएगा।
- संजय कुमार, कमिश्नर, सहारनपुर मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें